WELCOME TO GENEXT EDU-WEB

CURRENT AFFAIRS

पुरस्कार (भाग - 5)


पद्म पुरस्कार 2020 

* राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 के लिए 141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है .

*पद्म पुरस्कार 2020 हेतु घोषित सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं.

*पुरस्कार पाने वालो में 33 महिलाएं , विदेशियों की श्रेणी के 18 व्यक्तियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई, मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले 12 व्यक्ति शामिल है.

पद्म विभूषण

जॉर्ज फर्नांडिज , अरुण जेटली , सुषमा स्‍वराज , एम सी मैरीकॉम सहित 7 को 

पद्म भूषण 

मनोहर पर्रिकर , पी वी सिंधू, आनन्‍द महिन्‍द्रा सहित 16 को 

पद्मश्री

करण जौहर, एकता कपूर, रानी रामपाल, कंगना रनौत, अदनान सामी, सुरेश वाडकर,ज़हीर खान 
सुन्दरम वर्मा(राजस्थान), मुन्‍ना मास्‍टर(राजस्थान), उस्‍ताद अनवर खान मंगनियार(राजस्थान), सुश्री ऊषा चौमार (राजस्थान), हिम्मत राम भम्भू (राजस्थान)
सहित 118 को 


*राजस्थान के श्री सुंदरम वर्मा,सुश्री ऊषा चौमार,श्री हिम्‍मत राम भंभु को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में तथा मुन्‍ना मास्‍टर , उस्‍ताद अनवर खान मंगनियार को कला के क्षेत्र में पद्मश्री की घोषणा की गयी है .


*देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है जो हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।

*ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा,  विज्ञान और इंजीनियरिंग , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक  सेवा इत्यादि के संबंध में विशिष्ट योगदान के लिए  दिए  जाते हैं।



*पद्म श्री के लिए चुने गये जगदीश लाल आहूजा लंगर बाबा के नाम से जाने जाते है जो चंडीगढ़ में रोज गरीब मरीजो के लिए लंगर लगाते है .

*मोहम्मद शरीफ,शरीफ चाचा के नाम से जाने जाते है जो गत 25 वर्षो से लावारिस शवो का अंतिम संस्कार कर रहे है .

* ऊषा चौमार मैला ढोने का काम करती थी जो अब पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में काम कर रही हैं तथा सुलभ इंटरनेशनल की अध्यक्ष बनी है .






 

Edu News Today

 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर संभावित टाइमलाइन 📌 प्रमुख अपडेट 🔹 VDO भर...