WELCOME TO GENEXT EDU-WEB

CURRENT AFFAIRS 2020

⏩प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 

➤प्रारंभ - 26 मार्च 2020

➤राहत पैकेज - 1.70 लाख करोड़ 

➤उद्देश्य - कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन के दौरान गरीबो की सहायता 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में  सम्मिलित उपाय -

➥पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ गरीबों को  तीन महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं या चावल और पसंद की 1 किलो दालें मुफ्त में मिलेंगी 

➥‘पीएम किसान योजना’ के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में 2,000 रुपये डाले, 8.7 करोड़ किसान लाभान्वित   

➥पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत अगले तीन महीनों में 8 करोड़ गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।

➥20 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को अप्रैल से  तीन महीने तक हर माह 500 रुपये मिलेंगे

➥मनरेगा के तहत मजदूरी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है

➥3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्‍यांगजनों को 1,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी

➥‘कोविड-19’ से लड़ने वाले प्रत्‍येक स्वास्थ्य कर्मी को बीमा योजना के तहत 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा

➥स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को जमानत (कोलैटरल) मुक्त ऋण देने की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाएगी।

➥पैकेज के तहत सरकार ने 100 से कम कामगारों वाले प्रतिष्‍ठानों में प्रति माह 15,000 रुपये से कम पारिश्रमिक पाने वालों के पीएफ खातों में उनके मासिक पारिश्रमिक का 24 प्रतिशत भुगतान करने का प्रस्ताव किया है।

➥कर्मचारी भविष्य निधि नियमनों में संशोधन कर ‘महामारी’ को भी उन कारणों में शामिल किया जाएगा जिसे ध्‍यान में रखते हुए कर्मचारियों को अपने खातों से कुल राशि के 75 प्रतिशत का गैर-वापसी योग्य अग्रिम या तीन माह का पारिश्रमिक, इनमें से जो भी कम हो, प्राप्‍त करने की अनुमति दी जाएगी।


Edu News Today

 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर संभावित टाइमलाइन 📌 प्रमुख अपडेट 🔹 VDO भर...